आओ होली मनाये

होली के रंग अपनों के संग...
आओ मिलकर ढोल बजाये !
आओ होली के रंग में रंग जाये ,
चलो मिलकर सबको अबीर लगाये !
फागुन मास में आता हैं दिल का त्योहार,
नाचो झूमो गाओ आयी बहार !
गिले शिक्वे मिटाओ प्यार से मिलो,
हसो हसाओ खुशियां लुटाओ !
गुलाल की फुहार, अपनो का प्यार
मिलो गले रंग लगाओ बैर हटाओ !!!

लेखिका- जयति जैन, रानीपुर


No comments:

Post a Comment